Naveen Samachar

News Portal

उत्तराखंड

रूड़की में सीएम के नेतृत्व में निकली तिरंगा बाइक रैली

नेहरू स्टेडियम से शताब्दी द्वार आई आई टी तक संचालित हुई तिरंगा बाइक रैली

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान

रूड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा बाइक रैली का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की।

इस अवसर पर सांसद कल्पना सैनी विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक कुवर प्रणव चैंम्पियन, देशराज कर्णवाल सहित अनेक जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *