Naveen Samachar

News Portal

उत्तराखंड

यूरोप की आध्यात्मिक यात्रा से लौटने के बाद महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी का भव्य स्वागत

ऋषिकेश। यूरोपीय देशों की आध्यात्मिक यात्रा से लौटने पर महंत रवि प्रपन्नचार्य जी का ऋषिकेश में भव्य स्वागत किया गया।

यूरोप की आध्यात्मिक यात्रा से लौटने के बाद महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी का भव्य स्वागत

स्वागत समारोह में अखिल भारतीय संत समिति, विरक्त वैष्णव युवा मंडल, युवा भारत, साधु समाज, श्रीगंगा सेवा समिति एवं कई सामाजिक संगठन शामिल रहे।

अखिल भारतीय संत समिति के महामंडलेश्वर स्वामी दयारामदास महाराज ने कहा कि आज युवासंतों के द्वारा  सनातन धर्म की ध्वजा सम्पूर्ण विश्व में लहरा रही है। युवा संत विश्व में भारतीय संस्कृति एवं वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को अभियान के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। युवा संत भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक हैं,इस पुनीत कार्य से भारत का संत समाज अत्यधिक प्रशानचित्त है।

संत समाज एवं सामाजिक संगठनों ने महंत रवि प्रपन्नाचार्य को पुष्पहार पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर दिव्य वेदमंत्रो की मधुरवाणी के साथ सम्मानित किया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी दयारामसदास जी महाराज, जगन्नाथ आश्रम के स्वामी अरुण महाराज, महंत योगी आशुतोष महाराज, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य महाराज, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य महाराज, अखंडानंद सरस्वती,आचार्य वंशीधर पोखरियाल, तीर्थ पुरोहित बदरीनाथ धाम अशोक टोडरिया, आचार्य नवीन जोशी, जगदीश प्रसाद भट्ट, अमित सक्सेना, अभिषेक शर्मा आदि महानुभाव उपस्थित रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *