Naveen Samachar

News Portal

उत्तराखंड

हिमगिरि महोत्सव सांस्कृतिक समागम, मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय हिमगिरि महोत्सव सांस्कृतिक समागम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया।

हिमगिरि सोसायटी के द्वारा दो दिवसीय सांकृतिक महोत्सव का आयोजन 6 और 7 जनवरी को अंबेडकर स्टेडियम कौलागढ़ रोड देहरादून में धूमधाम से किया जा रहा है।

अतिथियों का स्वागत आगरी ग्रुप के द्वारा छोलिया नृत्य के साथ  किया जा रहा है।

 

कल 6 जनवरी शाम को अनुरागी बंधुओं,गिरीश पहाड़ी ग्रुप,उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक गजेंद्र राणा,माया उपाध्याय,उस्ताद बिस्मिल्ला खान पुरस्कार से सम्मानित लोक गायिका रेशमा शाह आदि कलाकारों ने गढ़वाली, कुमाउनी एवं जौनसारी लोकगीतों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमगिरि सोसायटी की स्मारिका का विमोचन किया।

हिमगिरि गौरव सम्मान ,पर्यावरण वन एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में सच्चिदानंद भारती, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बीके असवाल, कला एवं साहित्य के क्षेत्र में प्रोफेसर शेखर चंद्र जोशी, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार (पूर्व निर्देशक अन्वेषण ओएनजीसी)डीके पांडेय सहित चार लोगों को   सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन ओहो रेडियो के उद्घोषक आरजे काव्या ने किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गढ़वाल की संस्कृति के माध्यम से किया गया।

https://fb.watch/ppi2ADUntX/?mibextid=Nif5oz

Garhwal ki sanskriti यू ट्यूब चैनल link

https://youtu.be/e50gUZbKj_8?si=Hhu83xMyLvwjNlfE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *