Naveen Samachar

News Portal

द्वारीखाल

“होप फॉर हैल्थ” चैरिटेबल ट्रस्ट, स्वास्थ्य सेवा की एक किरण

चैलूसैण में द्वारीखाल प्रमुख प्रशासक महेंद्र सिंह राणा ने किया होप फॉर हेल्थ चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्घाटन

द्वारीखाल। पहाड़ों आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं की बहुत बड़ी दिक्कत है, लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शहरों की तरफ ही जाना पड़ता है। लेकिन कुछ संस्थाएं ऐसी भी हैं जो पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का काम कर रही हैं।

इसी क्रम में “होप फॉर हेल्थ” चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा द्वारीखाल ब्लॉक के चैलूसैण बाजार में स्वास्थ्य केंद्र का शुभारम्भ प्रशासक द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने रिवन काटकर चिकित्सालय का उद्घाटन किया।

आज चेलुसैन पहुंचने पर प्रशासक राणा का होप फॉर हेल्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि ट्रस्ट का ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का चिकित्सालय खोलना बहुत ही नेक कार्य है इस चिकित्सालय के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के वासियों को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिलेगी चिकित्सा सुविधाओं में पैथोलॉजी जांच टेलीमेडिसिन सेवा, एंबुलेंस सेवा के अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रविंद्र रावत, प्रधान प्रशासक संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत राजमोहन सिंह नेगी, भूतपूर्व सैनिक संजीव जुयाल,जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण सिंह,धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, सुखदेव राणा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *