Naveen Samachar

News Portal

उत्तराखंडगैरसैंण

प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग। गैरसैंण में ऐतिहासिक महारैली में उमड़ा जनसैलाब

प्रेमचंद अग्रवाल की सम्पत्ति की भी जांच होनी चाहिए।

भाजपा कांग्रेस दोनों ही दल जनता को गृह कर रहे हैं।

मोहित डिमरी

गैरसैंण। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ जगह जगह लगातार आक्रोश रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया गया। जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

महारैली को संबोधित करते हुए मूल निवास भू क़ानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि आज हमारी असली राजधानी गैरसैण में बदतमीज नेताओं के खिलाफ कारवाई की मांग को लेकर आयोजित स्वाभिमान महारैली को जनता ने ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया है।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में कहा था कि क्या साले पहाड़ियों के लिए बना है उत्तराखंड? तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं क्या आपको जनता ने इसलिए चार बार विधायक बनाया कि आप करोड़ों रुपए की संपत्ति जोड़कर अपने लिए रिसोर्ट/होटल बना सको। आपके पास इतनी संपति कहाँ से आ रही है, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

अब कांग्रेस के विधायक कह रहे हैं कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आयेगी तो गैरसैण राजधानी राजधानी बनेगी। राजधानी के सवाल पर दोनों पार्टियां जनता को गुमराह कर रही हैं। जिस दिन भूमि क़ानून संशोधित विधेयक सदन में पेश हुआ, उस दिन सत्ता पक्ष के साथ ही मुख्य विपक्षी कांग्रेस के विधायक भी मौन रहे। इससे साफ पता चलता है कि सत्ता और विपक्ष मिलकर जमीनों को लुटाने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *