Naveen Samachar

News Portal

उत्तराखंड

गर्लफ्रेंड की ओर से नया बॉयफ्रेंड बनाने की नाराजगी को लेकर लड़के ने फंदे से लटकर दी जान 

नैनीताल। भीमताल के मेहरागांव में स्थित एक पीजी में रह रहे छात्र का शव शुक्रवार की सुबह 4 बजे संदिग्ध हालात में बाथरूम के अंदर फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। छात्र की मौत की सूचना मृतक के दोस्तों ने 112 के माध्यम से पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के साथ छात्र को अचेत अवस्था में भीमताल सीएचसी पहुंचाया। जहां छात्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि मेहरागांव में नीला सिंह के पीजी में मानस जोशी (23) पुत्र प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी लोहाघाट रहता था। मानस सातताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित निजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष का पेपर देने आया था। मानस अपने दोस्त हिमांशु जोशी को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अपने बाएं हाथ की नस काट रहा था। जिस पर हिमांशु थोड़ी देर में मानस के कमरे में पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद नहीं था। लेकिन मानस बाथरूम के ऐकजॉस फैन से लटककर नीचे पड़ा हुआ था। दोस्तों ने 108 को फोन किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिस पर उन्होंने 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लड़की के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *