Naveen Samachar

News Portal

उत्तराखंडपौड़ी

कल 04 मार्च को थलीसैंण तहसील दिवस का आयोजन

विकासखंड सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू होगा तहसील दिवस।

जिलाधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद

पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में 04 मार्च, 2025 को थलीसैंण तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। तहसीलदार थलीसैंण दीवान सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड सभागार थलीसैंण में प्रात: 10 बजे से तहसील दिवस शुरू किया जाएगा। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों को तहसील दिवस में निर्धारित समय व पूरी जानकारी के साथ उपस्थित होने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *